By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: अफगानिस्तान में तालिबान ने जारी किए नए फरमान
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > अफगानिस्तान में तालिबान ने जारी किए नए फरमान
national news

अफगानिस्तान में तालिबान ने जारी किए नए फरमान

Nri Rashtriya
Last updated: August 24, 2024 8:33 am
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

काबुल (राघव): अफगानिस्तान के तालिबान शासन ने एक नए फरमान में महिलाओं पर नए और कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। नए आदेश के मुताबिक महिलाओं को सार्वजनिक रूप से बोलने और चेहरा दिखाने पर रोक लगा दी गई है। इससे अफगानिस्तान में महिलाओं का जीवन और भी सीमित हो गया है। तालिबान के मंत्रालय ने बुधवार को ‘सदाचार के प्रचार और बुराई की रोकथाम’ को लेकर नया कानून लागू किया। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, महिलाओं के लिए बनाए गए नए नियम रोजाना के सार्वजनिक जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित करते हैं।

गुरुवार को मंत्रालय के प्रवक्ता मौलवी अब्दुल गफर फारूक ने कहा, “इंशाअल्लाह, हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि यह इस्लामी कानून सदाचार के प्रचार और बुराई के उन्मूलन में बहुत मददगार होगा।” इससे पहले सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने कानूनों का समर्थन किया था। नए कानून में अनुच्छेद 13 में विस्तार से बताया गया है कि महिलाओं को सार्वजनिक रूप से कैसे कपड़े पहनने चाहिए और कैसे व्यवहार करना चाहिए।

महिलाओं को अब सार्वजनिक स्थानों पर अपने चेहरे सहित पूरे शरीर को ढकना अनिवार्य है, ताकि वे प्रलोभन से बच सकें और दूसरों को भी प्रलोभन में न डालें। अब से हिजाब, जो चेहरे को ढके बिना केवल बाल और गर्दन को ढकता है, अब स्वीकार्य नहीं होगा। इसके अलावा महिलाओं को अब सार्वजनिक रूप से गाने, सुनाने या जोर से पढ़ने से मना किया गया है। इसके पीछे का कारण बताते हुए तालिबान शासन ने कहा है कि महिलाओं की आवाज को “अंतरंग” माना जाता है और उसे नहीं सुना जाना चाहिए। हालांकि, इसमें यह स्पष्ट नहीं है कि बोलना भी प्रतिबंधित है या नहीं।

इसके अलावा, नए कानून में कहा गया है कि महिलाओं को उन पुरुषों को देखने की अनुमति नहीं है जो उनसे खून या शादी से संबंधित नहीं हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने पर चेतावनी, संपत्ति जब्त या तीन दिनों तक की हिरासत हो सकती है। मंत्रालय पहले से ही इसी तरह के नैतिकता मानकों को लागू कर रहा है और उल्लंघन के लिए हजारों लोगों को हिरासत में लेने की खबर है। बता दें कि इससे पहले साल तालिबान ने सत्ता में आने के बाद 2022 में महिलाओं को छठी कक्षा से आगे स्कूल जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। महिलाओं पर प्रतिबंधों लगाने के अलावा नए कानून में म्यूजिक बजाने पर भी बैन लगाया गया है। साथ ही पुरुषों को दाढ़ी रखने के लिए कहा गया है और नमाज और रोजे का पालन करना अनिवार्य किया गया है। बता दें कि साल 2021 में तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था।

Related Posts:

  • 15.30
    अफगानिस्तान में तालिबान ने जीवित चीजों की तस्वीरें…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार

दिल्ली-NCR में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

दिल्ली की अदालत ने तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ाई

हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, 1 की मौत

महाराष्ट्र में बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बिहार: बगहा में गंडक नदी में नाव पलटी, आधा दर्जन लोग डूबे
Next Article रूस में कमांडो ने जेल में चार आतंकियों को मार गिराया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार
national news July 10, 2025
दिल्ली-NCR में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
national news दिल्ली July 10, 2025
दिल्ली की अदालत ने तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ाई
national news दिल्ली July 9, 2025
हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, 1 की मौत
national news Sad News हरियाणा July 9, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?