By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: Delhi: आतिशी ही क्यों बनीं मुख्यमंत्री?
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > Delhi: आतिशी ही क्यों बनीं मुख्यमंत्री?
national news

Delhi: आतिशी ही क्यों बनीं मुख्यमंत्री?

Nri Rashtriya
Last updated: September 17, 2024 12:30 pm
Nri Rashtriya
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (किरण): आखिरकार दिल्ली की जनता को अपना नया मुख्यमंत्री मिल ही गया। भले ही आम आदमी पार्टी AAP के लिए यह बहुत कठिन समय है, लेकिन केजरीवाल के इस अहम निर्णय से लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर आतिशी को ही सीएम क्यों बनाया गया। वे सुनीता केजरीवाल को भी मुख्यमंत्री बना सकते थे।

आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक से पहले यह कयास भी लगाए जा रहे थे कि केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को मुख्यमंत्री बना सकते हैं, लेकिन आप की बैठक में शायद सुनीता के नाम पर सहमति नहीं बनी। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि अगर सुनीता केजरीवाल दिल्ली की सीएम बनती तो आम आदमी पार्टी पर परिवारवाद का आरोप भी लगता।

आज दिल्ली की जनता के लिए बड़ा दिन है। क्योंकि उन्हें अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। लेकिन आतिशी को मुख्यमंत्री बनाना केजरीवाल की मजबूरी है या फिर उन्होंने आतिशी पर सबसे ज्यादा विश्वास जताया है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि आतिशी तब से ही पार्टी में है, जब 2013 में आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई थी। ऐसे में केजरीवाल ने सबसे ज्यादा आतिशी पर ही विश्वास जताया है।

राजनीति में कोई किसी का सगा नहीं होता है। क्योंकि राजनीति में ऐसे उदारण बार-बार देखने को मिलते रहते हैं। लोग मौका पाते ही अपने फायदे के लिए विश्वासघाट कर देते हैं। ऐसे में केजरीवाल ने किसी और पर विश्वास जताना सही नहीं समझा। आतिशी केजरीवाल की बहुत करीबी सहयोगी हैं।

वहीं, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री चुनी गई हैं। एक खास बात यह भी है कि वर्तमान में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद आतिशी देश में दूसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं।

आप की बैठक से पहले चर्चा यह भी थी कि आम आदमी पार्टी विधायक कुलदीप कुमार को दिल्ली का सीएम बनाकर पूरे देश में दलित कार्ड खेल सकती है। साथ ही एक वजह यह भी है कि कुलदीप का कद पार्टी में बहुत ऊंचा नहीं है, इसलिए वे आप के सामने ज्यादा मांग भी नहीं रखते और एक तरह से वे कंट्रोल वाले रिमोट की तरह सरकार को चलाते।

अरविंद केजरीवाल द्वारा सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने सरकारी आवास को छोड़ने की है। वहीं, लोगों के मन में भी यह सवाल है कि क्या केजरीवाल अपने महल जैसे घर को छोड़ देंगे। कानूनी तौर पर देखें तो अब मुख्यमंत्री आवास पर केजरीवाल नहीं बल्कि आतिशी का हक है। लेकिन ऐसे में केजरीवाल को अपना सरकारी घर छोड़ना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है। हालांकि, अगर आतिशी ने खुद ही सरकारी आवास लेने से मना कर दिया तो केजरीवाल को अपना महल जैसा घर नहीं छोड़ना पड़ेगा।

दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक आतिशी आम आदमी पार्टी की नेता हैं और पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की सदस्य हैं। वर्तमान में आतिशी केजरीवाल सरकार में शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इससे पहले उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार के रूप में भी काम किया है।

2019 के लोकसभा चुनावों में, आतिशी आम आदमी पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों में शामिल थीं। साथ ही उन्हें संगठन को तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने राजधानी में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की स्थिति को सुधारने में अहम भूमिका निभाई।

Related Posts:

  • 1d2c9e54-2e31-4dcb-bf57-97dbbba89285
    अब चुनाव प्रचार में उतरेंगी दिल्ली के CM अरविंद…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

मोहाली के ऑक्सीजन प्लांट में भीषण धमाका, कई लोग घायल

RBI MPC बैठक: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, 5.50% पर रखा बरकरार

कन्नड़ सिनेमा को बड़ा झटका! संतोष बलराज की मौत

अब बिना WhatsApp अकाउंट के भी होगी चैट

PM Modi आज करेंगे देश का सबसे मॉडर्न सरकारी दफ्तर का उद्घाटन

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारतीय युवाओं के लिए वर्क-हॉलिडे वीजा किया शुरू
Next Article घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची पर कुत्ते ने किया अटैक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

मोहाली के ऑक्सीजन प्लांट में भीषण धमाका, कई लोग घायल
national news August 6, 2025
RBI MPC बैठक: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, 5.50% पर रखा बरकरार
national news August 6, 2025
कन्नड़ सिनेमा को बड़ा झटका! संतोष बलराज की मौत
Entertainment national news August 6, 2025
अब बिना WhatsApp अकाउंट के भी होगी चैट
national news August 6, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?