By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: निकिता पोरवाल ने जीता मिस इंडिया 2024 का खिताब
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > निकिता पोरवाल ने जीता मिस इंडिया 2024 का खिताब
national news

निकिता पोरवाल ने जीता मिस इंडिया 2024 का खिताब

Nri Rashtriya
Last updated: October 17, 2024 9:14 am
Nri Rashtriya
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (नेहा):फेमिना मिस इंडिया 2024 के विजेता की घोषणा हो चुकी है। मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। निकिता पोरवाल को विजेता का ताज फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर रह चुकी नंदिनी गुप्ता ने पहनाया। अब निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। आइए आपको बताते हैं कि निकिता पोरवाल कौन हैं। उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल एक पेट्रो-केमिकल व्यवसायी अशोक पोरवाल की बेटी हैं। मम्मी-पापा की लाडली और मिस इंडिया बन चुकी निकिता पोरवाल ने अपने ग्रेजुएशन की डिग्री बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग में ली है।

ग्रेजुएशन डिग्री में भी ड्रामा उनकी स्पेशालिटी रही। वैसे निकिता के शौक की बात करें तो उन्हें पढ़ने, लिखने, पेंटिंग और फिल्मे देखने का शौक है। निकिता पोरवाल ने महज 18 साल की उम्र में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर दी थी। इतनी सी उम्र में ही वो एक टीवी शो की होस्ट बन गई थीं। मजे की बात है कि निकिता एक कमाल की लेखिका भी हैं। उन्होंने कई सारी नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज के लिए ड्रामा लिखा है, जिसमें 250 पन्नों की कृष्ण लीला भी शामिल है। फेमिना मिस इंडिया 2024 की विनर निकिता पोरवाल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनकी आने वाली फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में है। वहीं, निकिता की हालिया फिल्म का ट्रेलर जरूर रिलीज हो चुका है, जो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है।

हैरानी की बात है कि फेमिना मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनके महज 5 हजार फॉलोअर्स मौजद हैं। लेकिन अब इतनी कम उम्र में निकिता की मेहनत अब रंग लाई है और रातों रात निकिता सोशल मीडिया ही नहीं पूरे देश की धड़कन बन गई हैं और उन्हें हर कोई जानने लगा है। निकिता पोरवाल का ये सफर हजारों लड़कियों के लिए प्रेरणा बन रहा है।

Related Posts:

  • 30
    रिया सिंघा ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

पास्टर बरजिंदर को जेल से ले गई राजस्थान पुलिस, लगे संगीन आरोप

DRDO के बने स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण , भारत की बड़ी कामयाबी

गुजरात के कच्छ से BSF ने 15 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा

दिल्ली से खाटू श्यामजी के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा

चंडीगढ़ में 3 थार की कीमत में बिका 0001 नंबर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article EC चीफ राजीव कुमार ने सुनसान गांव में लकड़ियां जलाकर बिताई रात
Next Article शराब के नशे में कांग्रेस विधायक ने शंकर भगवान को निकाली गालियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

पास्टर बरजिंदर को जेल से ले गई राजस्थान पुलिस, लगे संगीन आरोप
national news August 24, 2025
DRDO के बने स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण , भारत की बड़ी कामयाबी
national news August 24, 2025
ट्रंप से मिली निराशा… पुतिन की यात्रा से पहले भारत आएंगे जेलेंस्की
Uncategorized August 24, 2025
एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान ने किया स्क्वाड का ऐलान
Uncategorized August 24, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?