बेंगलुरु (राघव): आईपीएल 2025 के 52वें मैच में सीएसके को आरसीबी (CSK vs RCB) ने दो रन से हरा दिया. भले ही सीएसके को एक और हार का सामना करना पड़ा लेकिन कप्तान धोनी (MS Dhoni in IPL 2025) ने इतिहास रच दिया। मैच में धोनी ने 8 गेंद पर 12 रन की पारी खेली लेकिन अपनी छोटी सी पारी में माही ने एक छक्का भी लगाया। एक छक्का लगाकर धोनी ने आईपीएल में एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। धोनी आईपीएल के इतिहास में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी ने आरसीबी के खिलाफ अबतक आईपीएल में कुल 50 छक्के लगाए हैं। धोनी आरसीबी के खिलाफ आईपीएल में ऐसा कमाल करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। बता दें कि धोनी ने आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ 35 पारी खेलकर इस खास कमाल को अंजाम देने में सफलता हासिल की है।