नई दिल्ली (राघव): पाकिस्तान पर आप्रेशन सिंदूर के बीट भारत ने अब चीन के खिलाफ कड़े फैसले लिए। भारत सरकार ने एक्स पर अब चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ न्यूज के अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई दोनों न्यूज आउटलेट में भारत के खिलाफ में किए जा रहे पोस्ट को लेकर की गई है।
जानकारी के मुताबिक, ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ न्यूज के एक्स अकाउंट पर कई सालों से फर्जी न्यूज के पोस्ट किए जा रहे थे। उन पर आरोप है कि वह देश विरोधी फेक न्यूज फैलाने और पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा को बढ़ावा दे रहा है। इससे वह भारत के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे थे, जिसकी वजह से अब भारत ने सख्त कदम उठाते हुए दोनों के एक्स अकाउंट पर बैन लगा दिया। लिहाजा अब इन दोनों अकाउंट को भारत में नहीं देखा जा सकेगा।
बता दें कि चीन से पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी भारत ने डिजिटल स्ट्राइक की थी। पाकिस्तान से बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने पाक के कई मीडिया चैनल और मशहूर हस्तियों के अकाउंट पर बैन लगाया था।