नई दिल्ली (नेहा): भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर भाला फेंका। इस थ्रो के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। उन्होंने पहले प्रयास में 88.44 मीटर स्कोर किया, जबकि दूसरा थ्रो अमान्य रहा। फिर नीरज ने तीसरे प्रयास में अपने करियर का बेस्ट थ्रो किया। तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर दूर भाला फेंका। उन्होंने पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया है। हालांकि, वह लीग में दूसरे नंबर पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर का थ्रो फेंककर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, नीरज 90 मीटर का थ्रो के साथ दुनिया के 25वें और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 डायमंड लीग में हासिल किया था।
दोहा डायमंड में लीग भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (PM Narendra Modi Congratulates Neeraj Chopra) ने जादुई आंकड़ा पार किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी खूब तारीफ की। पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा के लिए अपने एक्स पर लिखा, “शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा है। भारत को खुशी और आप पर गर्व है।” दोहा डायमंड लीग 2025 में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि अंतत: मैंने 90 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया। यह मेरे लिए एक सपना था और मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है। अब मेरी नजरें अगले ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप पर हैं।