चंड़ीगर (नेहा):पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान से अपने चंडीगढ़ स्थित आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री मान ने खुद अपनी एक्स के अकाउंट पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। सीएम मान ने ट्वीट कर लिखा, ”आज चंडीगढ़ आवास में बॉलीवुड जगत के प्रसिद्ध अभिनेता Sohail Khan मिलने आए।
उनकी मेहमान-नवाजी करने का अवसर मिला। Sohail Khan ने पंजाब और पंजाबियों द्वारा दिए जा रहे प्यार की सराहना की।