बुलंदशहर (नेहा): क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपने परिवार के साथ चौंढेरा गांव पहुंचकर मां विचित्रा देवी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा की। वह समय-समय पर मंदिर दर्शन करने क लिए आते रहते हैं। उधर उनके आने की जानकारी होने पर काफी संख्या में लाेग एकत्र हो गए और उन्होंने क्रिकेटर के साथ सेल्फी ली। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह सोमवार को अपनी मां वीना देवी, बहन नेहा सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चौंढेरा गांव पहुंच गए। जहां उन्होंने मां विचित्रा देवी के दर्शन किए। साथ ही मंदिर के पुजारी के साथ विधि-विधान पूजा की।उन्होंने दूध, नारियल, पान-सुपारी, चुनरी आदि चढ़ाते हुए मां से मनोकामनाएं मांगी।
वहीं हवन कुंड में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दीं। मंदिर के व्यवस्थापक पुष्पेंद्र पंडा, कन्हैया पंडा, कलुआ पंडा, विजेंद्र सिंह आदि ने क्रिकेटर को मां के आशीर्वाद स्वरूप चुनरी भेंट की। मंदिर के व्यवस्थापक ने बताया कि रिंकू सिंह पुराने समय से ही मंदिर आते रहते हैं। उधर क्रिकेटर के आने की जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए। जहां युवाओं से लेकर बच्चों ने रिंकू सिंह के साथ सेल्फी खिंचवाई। मंदिर में पूजा करने के बाद वह अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। दूसरी तरफ क्रिकेटर के आने की जानकारी पर थाना पुलिस भी सुरक्षा को लेकर तैनात रहीं।