रांची (नेहा): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड के प्रभारी के. राजू छह दिवसीय प्रवास पर शनिवार को रात 8:30 बजे झारखंड पहुंचे। यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन सृजन का कार्यक्रम चल रहा है और इस राज्य में पेसा कानून, सरना धर्मकोड जैसे मुद्दों पर कांग्रेस प्रमुखता के साथ काम कर रही है। जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि झारखंड प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश राज्य के विभिन्न जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों एवं बैठकों में हिस्सा लेंगे।
इसी कड़ी में रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ 10 बजे सिमडेगा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां सिमडेगा जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे। दाेपहर चार बजे चाईबासा के सर्किट हाउस में कोल्हान क्षेत्र के नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पेसा नियमों पर परामर्श में भाग लेंगे। नौ जून को रामगढ़, जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेना।
दोपहर तीन बजे-बोकारो में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में भाग लेंगे। दस जून को लातेहार, जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे, तीन बजे-चतरा में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में भाग लेंगे। 11 जून को पूर्वा 11 बजे से रांची में पेसा नियमों पर परामर्श में भाग लेंगे, एवं रांची में एससी नेताओं के साथ बैठक में भाग लेंगे। 12 जून को लोहरदगा, जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक आदि के साथ बैठक में भाग लेंगे एवं दोपहर में तीन बजे जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में जिला अध्यक्ष एवं अन्य लोगों के साथ बैठक में भाग लेंगे।