गांधीनगर (नेहा): चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं, गुजरात की विसावदर सीट पर AAP कैंडिडेट गोपाल इटालिया 17554 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के कीर्ति पटेल को हराया।
गुजरात की कडी सीट पर भाजपा के राजेंद्र कुमार (राजूभाई) दानेश्वर चावड़ा ने कांग्रेस कैंडिडेट रमेशभाई चावड़ा को 39452 वोटों से हराया है।