By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: देशभर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > देशभर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
national newsमौसम विभाग

देशभर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Nri Rashtriya
Last updated: June 23, 2025 1:22 pm
Nri Rashtriya
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (राघव): देश के कई हिस्सों में मानसून अपनी पूरी रफ्तार में है और अब मौसम विभाग ने आठ राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते अगले 24 से 48 घंटों में कुछ राज्यों में जमकर बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जनता को सतर्क रहने और ज़रूरत न हो तो यात्रा से बचने की सलाह दी है। आइए जानें किन राज्यों पर मंडरा रहा है खतरा, और क्या है मौजूदा मानसून की स्थिति:

बिहार: मधुबनी, किशनगंज, गया, जमुई, औरंगाबाद, नवादा, भभुआ जैसे जिलों में येलो अलर्ट। आंधी और वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है।

झारखंड: धनबाद में रेड अलर्ट जारी।

मध्य प्रदेश: भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह।

छत्तीसगढ़: रायपुर सहित कई क्षेत्रों में मानसून की तेज़ी से जलभराव की स्थिति बन सकती है।

महाराष्ट्र: मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, सतारा, रायगढ़ में रेड और ऑरेंज अलर्ट। तटीय क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा और बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका।

केरल: त्रिशूर, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की में भारी बारिश और समुद्री तूफान का खतरा। समुद्र में हाई टाइड की चेतावनी जारी।

असम: डिब्रूगढ़, चराइदेव, सिबसागर में बिजली गिरने और मूसलधार बारिश की संभावना।

मानसून की ताज़ा स्थिति:

मानसून देश के अधिकांश हिस्सों को कवर कर चुका है। सिर्फ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ ऐसे राज्य हैं जहां मानसून की एंट्री बाकी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24–48 घंटों में यह क्षेत्र भी मानसूनी वर्षा से भीग सकते हैं। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी भरी हवाएं बारिश की रफ्तार को और तेज़ कर रही हैं।

Related Posts:

  • 41
    देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

IND vs ENG टेस्ट के बीच पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर का इंग्‍लैंड में निधन

IND vs ENG पहले टेस्ट का आज आखिरी दिन

आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन मोहन पर FIR दर्ज

प्यार में पागल महिला ने 11 राज्यों को दी बम से उड़ाने की धमकी

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम का ऐलान
Next Article बांग्लादेश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

ट्रंप का सीजफायर बेअसर, ईरान के ताबड़तोड़ हमले में 4 इजरायली मरे; बंद करना पड़ा हवाई क्षेत्र
International News June 24, 2025
Elon Musk का बड़ा ऐलान, लॉन्च की Robotaxi, सड़कों पर दौड़ी बिना ड्राइवर की कार
International News June 24, 2025
IND vs ENG टेस्ट के बीच पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर का इंग्‍लैंड में निधन
national news June 24, 2025
IND vs ENG पहले टेस्ट का आज आखिरी दिन
national news June 24, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?