नई दिल्ली (नेहा): बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। ‘कांटा लगा’ गाने से सुर्खियां बटोरने वाली शेफाली जरीवाला बिग बॉस 13 में भी नजर आईं थीं। शुक्रवार देर रात शेफाली जरीवाला को अचानक सीने में दर्द उठा। जिसके बाद उन्हें अंधेरी लोखंडवाला इलाके के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली जरीवाला का जन्म गुजरात के अहमदाबाद शहर में हुआ था और फिल्मी दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस-डांसर थीं।
शेफाली को साल 2002 में आए ‘कांटा लगा’ गाने के रीमिक्स वीडियो से फेम मिला था और रातों-रात स्टार बन गई थीं। इस गाने की पॉपुलैरिटी के बाद उन्हें लोग ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से भी जाना जाता था। शेफाली ने बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था और लोगों ने उन्हें खूब पसंद भी किया था। शेफाली के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।