लंदन (नेहा): प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक बार फिर से चाहने वालों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। हाल ही में निक ने प्रियंका का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डेट नाइट से पहले डांस करती दिख रही हैं। निक जोनस ने जो झलकियां दिखाई हैं वो प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के लंदन प्रीमियर से ठीक पहले की है।
सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके पीछे उनकी वाइफ छिपी है और जैसे ही वो कैमरे के सामने से हटते हैं प्रियंका ‘बम बम’ गाने पर मटकने लगती हैं। फ्रिंज गाउन में प्रियंका चोपड़ा इस वीडियो में खूब इतराती हुई दिख रही हैं। निक उनकी तरफ इशारा करते दिख रहे हैं और वो लगातार ‘बम बम’ सॉन्ग पर झूमती दिख रही। आखिर में प्रियंका निक को गले से लगा लेती हैं।