छतरपुर (नेहा): मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है। बागेश्वर धाम के दर्शन करने पहुंचे कुछ श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में 1 महिला श्रद्धालू की मौके पर ही मौत हो गई और 10 लोग घायल हैं। इनमें से 1-2 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा बागेश्वर धाम से कुछ ही दूरी पर हुआ है। भारी बारिश के कारण लोग एक होम स्टे के नीचे ठहरे हुए थे। तभी अचानक होम स्टे की दीवार गिर गई और कई श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी देते हुए छतरपुर के चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर (CMHO) आरपी गुप्ता ने बताया कि, अस्पताल में 1 शव और 10 घायल आए हैं। दीवार के मलबे से सभी को निकाल लिया गया है।
यह हादसा छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में हुआ। बीती की रात अचानक एक होम स्टे की दीवार गिर पड़ी। इस हादसे में मिर्जापुर की रहने वाली 40 वर्षीय महिला अनीता देवी की मौत हो गई है। मिर्जापुर क्षेत्र के अन्य श्रद्धालु दब गए और घायल हो गए हैं। राजनगर एसडीएम प्रशांत अग्रवाल ने बताया की दीवार गिरने के हादसे में एक महिला की मौत हो गई है कुछ लोग घायल भी हुए हैं। हादसे में घायल श्रद्धालुओं का कहना है कि जिस होमस्टे में वो ठहरे थे, वहां महज एक पतली सी दीवार थी और सुरक्षा के कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे।