नई दिल्ली (नेहा): बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर अपनी फिल्मों और लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वो लंबे समय से डायरेक्टर्स की पहली पसंद बनी हुईं हैं और लगातार कई बड़ी फिल्में साइन कर चुकी है। फिलहाल जिनकी शूटिंग कर रही हैं पर जल्द ही फिल्म अल्फा से वापसी करेंगी। इस बीच फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों की कमाई कर रहीं आलिया भट्ट से लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोप में उनकी इस करीबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्ट्रेस की मां ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?
हम बात कर रहे है आलिया भट्ट की एक्स असिस्टेंट मैनेजर वेदिका प्रकाश शेट्टी की जिनके हाथ जिसने एक्ट्रेस के एकाउंट से 77 लाख रुपये की हेराफेरी करने के आरोप लगाए हैं। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने वेदिका प्रकाश शेट्टी के खिलाफ पुलिस में कंपलेंट की थी। जिसके बाद पुलिस ने करीब 5 महीने के बाद वेदिका प्रकाश शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अदालत में पेश किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, वेदिका प्रकाश शेट्टी को पांच दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया है। आलिया भट्ट के साथ यह धोखाधड़ी मई 2022 से अगस्त 2025 के बीच दो साल की पीरियड में की गई थी। दरअसल आलिया भट्टी की मां सोनी राजदान ने 23 जनवरी को मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद .यह मामला सामने आया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कई धाराओं और धोखाधड़ी के तहत केस दर्स कर लिया था।