मुंबई (नेहा): एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। 42 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से शेफाली का निधन हुआ। शेफाली के निधन के बाद उनके पति पराग त्यागी बुरी तरह से टूट गए है। आए दिन शेफाली को याद करके पराग बहुत इमोशनल होते रहते हैं। अब शेफाली ने नया पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वो शेफाली का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। शेफाली और पराग के साथ उनके डॉग सिंबा का भी हाथ नजर आ रहा है। पराग ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा-‘टूगेदर फॉरएवर।’ पराग के इस वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।
शेफाली के निधन के बाद खबरें आ रही थीं कि उनके पेट डॉग सिंबा की तबीयत खराब हो गई है जिसे खारिज करते हुए पराग ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें सिंबा ठीक नजर आ रहे हैं। पराग ने लिखा था- वो अपनी मां के सारे रिचुअल पूरे कर रहा है। कुछ दिन पहले पराग ने शेफाली के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस के साथ कुछ फोटोज शेयर की थीं। पराग ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा था-‘परी, मैं तुम्हें हर बार खोज लूंगा जब भी तुम जन्म लोगी और हर जन्म में तुमसे प्यार करूंगा। मैं तुमसे हमेशा प्यार करता रहूंगा… मेरी गुंडी, मेरी छोकरी।’