गुरदासपुर (नेहा): राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आध्यात्मिक गुरु गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आज 71वां जन्मदिन है। डेरा अध्यक्ष का जन्म साल 1 अगस्त, 1954 में पंजाब के मोगा में एक कृषक परिवार में हुआ था। साल 1990 में गुरिंदर सिंह को राधा स्वामी सत्संग ब्यास (RSSB) का आध्यात्मिक प्रमुख नियुक्त किया गया।
हालांकि, इस पद से पहले वह स्पेन में रहते थे, अब वे रिटायर्ड हो चुके हैं और अपनी आय पर जीवन यापन करते हैं। सभी स्वयंसेवकों के लिए निर्धारित नीति के अनुसार, उन्हें सोसाइटी से कोई धन या मानदेय नहीं मिलता है। अपने पूर्ववर्तियों की तरह, उन्होंने अपना जीवन सोसाइटी की सेवा और इसके सदस्यों को आध्यात्मिक पथ पर मार्गदर्शन करने के लिए समर्पित कर दिया है।
गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने हिमाचल के शिमला हिल्स में मौजूद लॉरेंस स्कूल, सनावर से शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। गुरिंदर सिंह के दो बेटे हैं। गुरप्रीत सिंह ढिल्लों और गुरकीरत सिंह ढिल्लों।
गुरिंदर सिंह ढिल्लों को साल 1991 में डेरा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने साल 1991 से लेकर 2024 तक डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख की भूमिका निभाई। इस तरह वह कुल 33 साल डेरा प्रमुख रहे। वहीं, 2 सितंबर 2024 को उन्होंने जसदीप सिंह गिल को अगला डेरा प्रमुख नियुक्त किया।