नई दिल्ली (नेहा): मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। दरअसल, मोकामा शूटआउट केस में मंगलवार को पटना हाईकोर्ट से उन्हें बड़ी राहत मिली है। करीब 7 महीने से जेल में बंद अनंत सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। माना जा रहा है कि वे विधानसभा चुनाव से पहले जेल से बाहर आ सकते हैं।
बता दें कि 22 जनवरी को मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके लोगों पर सोनू-मोनू गैंग ने कई राउंड फायरिंग की थी। इस दौरान अनंत सिंह के लोगों द्वारा भी गोली चलाई गई थी। इसके बाद अनंत सिंह ने खुद ही सरेंडर कर दिया था। वहीं अनंत सिंह की जमानत याचिका को निचली अदालत ने खारिज कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।