मुंबई (राघव): देशभर में सोने की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। सोने का भाव एक लाख पार करने के बाद थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव में हल्का उछाल दर्ज किया गया है वहीं चांदी की कीमतों में बढ़ गई है। बता दें कि 06 अगस्त 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,02,380 प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव ₹93,860 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं आज चांदी की कीमत ₹1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।