नई दिल्ली (नेहा): अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते टैरिफ विवाद के कारण भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर हल्की गिरावट के साथ खुले वहीं आईटी और वित्तीय सेवा क्षेत्रों में बिकवाली दर्ज की गई। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स 367 अंक और 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,350.96 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 112 अंक और 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,520.55 पर कारोबार कर रहा था। बताया जा रहा है कि निफ्टी का लगातार निचले स्तरों पर पहुँचना तकनीकी रूप से एक कमज़ोर संकेत है।
हल्की गिरावट के साथ ही निफ्टी बैंक 124.90 अंक और 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,396.25 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 226.10 अंक और 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,712.20 पर कारोबार कर रहा था।