ऊधमसिंह नगर (नेहा): उत्तराखंडके ऊधमसिंह नगर जिले से एक दिल दहला देने वाली और रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 70 साल के शख्स की बेटी की शादी हुई तो उसे एक नाबालिग नातिन भी साथ में मिली। नातिन को देखते ही नाना का दिल मचल गया और गंदे ख्वाब सजा लिए। इधर, सौतेली नानी की तबियत खराब हुई तो नातिन देखभाल करने आ गई। मगर, नाना टकटकी लगाए बैठा था। उसने बच्ची का रेप किया और साथ ही उसे गर्भवती भी कर दिया। इतना ही नहीं हद तो तब पार हो गई जब लड़की ने बच्चे को जन्म दिया, तो सौतेले नाना ने उस नवजात को भी किसी को गोद दे दिया।
इस जघन्य अपराध का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता ने डरते-डरते अपनी सौतेली मां को आपबीती सुनाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता के चाचा ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मामले की जानकारी दी। चाचा ने बताया कि उनके बड़े भाई की पहली पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी। उनकी एक बेटी थी, जिसके पालन-पोषण के लिए भाई ने दूसरी शादी की। दूसरी शादी के बाद सौतेली मां की मां की तबीयत खराब होने पर उनकी देखभाल के लिए नाबालिग भतीजी को उनके घर भेजा गया। यहीं से इस भयावह घटना की शुरुआत हुई। 70 वर्षीय सौतेले नाना ने नाबालिग को डरा-धमकाकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
चाचा ने बताया कि जब उनकी भतीजी प्रेग्नेंट हुई, तब भी उसे घर नहीं भेजा गया, जिसके कारण परिवार को उसकी स्थिति का पता नहीं चला। बाद में पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसे आरोपी नाना ने किसी को गोद दे दिया। पीड़िता जब अपने घर लौटी, तब उसने अपनी सौतेली मां को सारी बात बताई। उसने यह भी खुलासा किया कि सौतेले नाना ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो वह उसे जान से मार देगा।
इस डर से वह लंबे समय तक चुप रही। सौतेली मां ने परिवार को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद चाचा ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 70 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करवाया है। साथ ही, उस नवजात बच्ची की तलाश शुरू कर दी गई है, जिसे गोद दिया गया था।