नई दिल्ली (नेहा): दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हुए हमले के बाद सीएम रेखा गुप्ता की पहली तस्वीर सामने आई है। सांसद प्रवीण खंडेवाल ने आज (गुरुवार) को दिल्ली के अन्य सांसदों के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का हालचाल जाना।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं और पहले की तरह दिल्लीवासियों के कार्यों में निरंतर तत्परता से जुटी हुई हैं। मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि सीएम रेखा गुप्ता ने कल (बुधवार) शाम भी काम किया था। वे फाइलें देख रही थीं। बताया कि वे सभी सरकारी काम निपटा रही थीं। लेकिन उन्हें आराम की जरूरत है, क्योंकि उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।