नई दिल्ली (नेहा): टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अदाकारा अब मिस से मिसेज बन गई हैं। यह अदाकारा हैं टीवी की भोली-भाली गोपी बहू उर्फ जिया मानेक। टीवी शो साथ निभाना साथिया में पहले जिया मानेक ने ही गोपी बहू का किरदार निभाया था। उनका लैपटॉप धोने वाला सीन आज भी वायरल होता है। साथ निभाना साथिया के बाद से भले ही जिया मानेक टीवी में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह बराबर सक्रिय रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से अपने चाहने वालों को हैरान कर दिया है। जिया मानेक शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।
जिया मानेक ने हाल ही में अपने जिगरी यार से शादी कर ली है। 21 अगस्त 2025 को इंस्टग्राम अकाउंट पर उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में जिया मानेक अपने पति की बाहों में पिक्चर्स क्लिक करा रही हैं। वह और उनके पति येलो कलर के आउटफिट में ट्विन कर रहे हैं। जिया मानेक पीली रंग की साड़ी में बहुत हसीन लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को गोल्ड ज्वेलरी, बालों में गजरा और लाल रंग की चूड़ियों से पूरा किया है। वहीं, उनके पति वरुण जैन येलो कलर के कुर्ता-पायजामा में पोज दे रहे हैं।