नई दिल्ली (नेहा): ‘टू द मून’ नाम के एक कोरियन ड्रामा के टीजर को गुरुवार सुबह जारी किया गया। कुछ ही घंटों में इस टीजर पर सोशल मीडिया पर नेगेटिव रिएक्शन आने लगा। क्योंकि इस टीजर को देखकर लोगों को लगा कि इसमें दूसरे कल्चर का मजाक बनाया गया है। जब बात ज्यादा बढ़ी तो टीवी चैनल MBC, जो इस शो का ब्रॉडकास्टर है, उसने माफी मांग ली है।
टीजर में दिखता है कि कुछ लड़कियों ने अरबी लोगों जैसे पहनावे को पहना है, एक लड़का भी ऐसे ही अंदाज में नजर आ रहा है। आगे के वीडियो में दो महिलाओं ने बिंदी भी लगाई है। इसी बात से सोशल मीडिया यूजर्स नाराज हैं। कोरियन ड्रामा की बात करें तो वह भारत और दुनिया के कई देशों में काफी पॉपुलर हैं।
जब लोगों ने टीजर पर नस्लभेदी होने का आरोप लगाया था। तब ब्रॉडकास्टर MBC ने सफाई दी। उन्होंने कहा, ‘वीडियो का मकसद 1980 और 1990 के दशक के एक मशहूर एड की पैरोडी करना था। यह ड्रामा एक स्वीट्स बनाने वाले कंपनी की कहानी पर बेस्ड है।’ MBC ने माना कि टीजर बनाते समय वे यह नहीं सोच सके कि अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के लोग इसे कैसे देखेंगे और समझेंगे। उन्हें अपनी गलती पर अफसोस है। भविष्य में भी वह इन बातों का ध्यान रखेंगे, जिससे दोबारा ऐसी गलती ना हो।