नई दिल्ली (नेहा): राजधानी दिल्ली पर एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सोमवार को दिनभर हुई बारिश और हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से आज दिल्ली में यमुना का जलस्तर काफी बढ़ गया है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह छह बजे दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 205.68 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान के 3 फुट ऊपर है। यहां खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है।
यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली प्रशासन ने बचाव दलों और संबंधित एजेंसियों को स्टैंड-बाय मोड में रखा है। लोगों से अपील की गई है कि वे यमुना किनारे न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क किया जा रहा है और कई जगहों पर खाली कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।