नई दिल्ली (नेहा): देश के कई राज्यों सहित पंजाब में भारी बारिश से तबाही मची हुई है। पंजाब भी इस प्राकृतिक आपदा से अछूता नहीं है। पंजाब के निचले इलाकों के गांव बाढ़ आने से पूरी तरह पानी में डूब गए हैं और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।
इस मुश्किल घड़ी में कई पंजाबी और बॉलीवुड सितारे मदद के लिए आगे आ रहे हैं। मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ एमी विर्क, गिप्पी ग्रेवाल और उनकी टीम द्वारा पीड़ित परिवार की मदद की जा रही है। अब इस लिस्ट में पंजाब की बेटी यानि के पंजाब कैटरीना कैफ (शहनाज गिल) का नाम भी शामिल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शहनाज ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, फोर बंगला, अंधेरी वेस्ट के साथ मिलकर एक सराहनीय पहल की है। शहनाज ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के साथ मिलकर पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जरूरी राहत सामग्री भेजी है। खबरों के मुताबिक, शहरनाज गिल ने मुंबई से 4 SUV गाड़ियां राहत सामग्री से भरी हुई पंजाब के लिए रवाना की गई हैं। बता दें कि पंजाब में इस बाढ़ और बारिश के कारण अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है।