नई दिल्ली (नेहा): आईपीएल 2026 के सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के लिए दिक्क्तें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ दिनों पहले टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। वहीं अब राजस्थान रॉयल्स के CEO जेक लश मैक्रम ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। टीम से अब पूरी तरह अलग हो चुके हैं।
इंग्लैंड में जन्मे मैक्रम ने सीईओ के रूप में पदभार संभालने से पहले रॉयल्स ऑपरेशंस में कई पदों पर काम किया था। उन्होंने राजस्थान से अलग होने की जानकारी कुछ साथी फ्रेंचाइजी और इंडस्ट्री के दोस्तों को फोन करके दी है। आपको बता दें कि जेक लश मैक्रम को 1 जुलाई 2021 को CEO बनाया गया था। इससे पहले वह COO की भूमिका में टीम के साथ जुड़े हुए थे।
जेक जो 2018 से राजस्थान रॉयल्स के साथ हैं, उन्होंने फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भागीदारी की देखरेख में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह बिजनेस के डिजिटल परिवर्तन में विशेष सफलता हासिल की है। जेक ने अपने कार्यकाल के दौरान एक वर्ल्ड क्लास मैनेजमेंट टीम बनाने पर ध्यान केंद्रित की थी ताकि वह उस व्यापक दृष्टिकोण को क्रियान्वित कर सकें जो उन्होंने और बोर्ड ने निर्धारित किया था।