नई दिल्ली (लक्ष्मी): सिनेमा के सेलेब्स की तरह उनके किड्स भी लाइमलाइट का हिस्सा बनते हैं। जन्म से पहले ही उनके बारे में सुर्खियां तेज होने लगती हैं। ऐसा ही आलम सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ पादुकोण के बारे में देखने को मिला था। दुआ अब एक साल की हो गई हैं और इस मौके का जश्न दीपिका रणवीर ने खास अंदाज में मनाया है।
बीते साल 8 सितंबर को दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ को जन्म दिया था। इस आधार पर अब वह एक साल की हो गई हैं। इस खास मौके का जश्न दीपिका ने अपने ही अंदाज में मनाया है। अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट फोटो को शेयर किया है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि दीपिका और रणवीर ने दुआ का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए चॉकलेटी केक कट किया है।
फिल्म एक्ट्रेस बोली मेरे प्यार की अनोखी भाषा, अपनी बेटी के जन्मदिन पर अपने हाथों से केक बनाना। यानी दुआ पादुकोण के जीवन के खास दिन पर दीपिका ने अपनी कुकिंग स्कील दिखाई हैं और स्पेशल केक बनाया है। इंटरनेट पर दीपिका के इस हुनर की काफी तारीफ की जा रही है।
दुआ ने मां के हाथों का बना केक काटकर अपना पहला जन्मदिन मनाया है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर दीपिका के फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर लाइक-कमेंट कर रहे हैं। साथ ही दुआ को बर्थडे विशेज भी भेज रहे हैं।