नई दिल्ली (नेहा): मोदी सरकार ने जनता को दिवाली से पहले नवरात्रि में ही दिवाली गिफ्ट दिया है। 22 सितंबर से रोजमर्रा से जुड़ी अधिकतर चीजें सस्ती हो जाएंगी। खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजाना काम में आने वाली अधिकतर वस्तुओं पर 5 या फिर 18 फीसदी जीएसटी लगेगा। दो ही स्लैब में वस्तुओं को रखा जाएगा। सिन और लग्जरी प्रोडक्ट्स को छोड़कर लगभग-लगभग सभी चीजें सस्ती होंगी।
GST Rate Cut का फायदा 22 सितंबर से जनता को मिलने लगेगा। सरकार ने तो यही कहा है। बहुत सी कंपनियों ने जनता को फायदा देने की घोषणा भी कर दी है। लेकिन एक सवाल यह है कि मिडिल क्लास की फेवरेट कंपनी पार्लेजी क्या अपने 2 और 5 रुपये वाले बिस्किट्स के दाम कम करेगी? यह सवाल हर उस भारतीयों के दिमाग में आ रहा है जो रोज सुबह चाय के साथ Parle G खाते हैं।
3 सितंबर को हुई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई GST Council Meeting में रेट कट पर मुहर लगी थी। 12 और 28 फीसदी के स्लैब को हटा दिया गया। सिर्फ 5 और 18 फीसदी के स्लैब को रखा गया। सरकार की ओर से एक लिस्ट जारी की गई। लिस्ट में बताया गया कि कौन से प्रोडक्ट पर कितना जीएसटी लगेगा। कुछ वस्तुओं पर तो 0 जीएसटी है।
अगर आप रोज सुबह चाय के साथ बिस्किट खाना पसंद करते हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि बिस्किट पर कितना जीएसटी लगता है और 22 सितंबर से कितना लगेगा? अभी बिस्किट पर 18 फीसदी का टैक्स लगता है। लेकिन 22 सितंबर 2025 से यह 5 फीसदी वाले स्लैब में आ जाएगा। यानी जीएसटी कम होने से आपको बिस्किट सस्ता मिलने लगेगा।