नई दिल्ली (नेहा): सरकार ने फिजियोथेरेपिस्ट्स को Dr. लिखने से जुड़ा आदेश फिलहाल वापस ले लिया है। 9 सितम्बर 2025 को जारी किए गए निर्देश में कहा गया था कि भारत में फिजियोथेरेपिस्ट अपने नाम के आगे Dr. और अंत में PT का प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन इस फैसले पर कई पक्षों की आपत्तियां और सुझाव सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे रोक दिया है।
मंत्रालय की ओर से जारी ताजा पत्र में कहा गया है कि इस मुद्दे पर और गहराई से विचार और चर्चा की आवश्यकता है। इसलिए पहले वाला आदेश अब वापस ले लिया गया है और दोबारा समीक्षा के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसका सीधा मतलब है कि फिलहाल फिजियोथेरेपिस्ट अपने नाम के साथ Dr. का प्रयोग नहीं कर पाएंगे, जब तक कि सरकार इस पर अंतिम फैसलानहींलेलेती।