नई दिल्ली (नेहा): दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन और आतंकी को गिरफ्तार किया है। इनमें एक दिल्ली, एक मध्य प्रदेश और एक को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों अभी भी दिल्ली, मुंबई, मध्य प्रदेश, हैदराबाद और झारखंड में छापेमारी कर रही है।
दिल्ली से आफताब और सूफियान और रांची से दानिश गिरफ्तार गया है। आफताब और सूफियान मुंबई के रहने वाले हैं। मुंबई में इनके ठिकानों पर भी स्पेशल सेल ने रेड की है। दोनों से हथियार और बम बनाने का सामान बरामद हुआ है। रांची से दानिश को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया था। दानिश के ठिकाने से भी केमिकल और बम बनाने का सामान बरामद हुआ था।