मुंबई (नेहा): ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम आशीष कपूर को रेप केस में बड़ी राहत मिली है। एक्टर को गिरफ्तारी के 10 दिन बाद कोर्ट ने जमानत दे दी है। जी हां, एक्टर को जमानत कुछ शर्तों पर दी गई है। आशीष के वकील ने कोर्ट को बताया कि एक्टर पर लगाए आरोप झूठे हैं। महिला ने रेप का आरोप सिर्फ पैसे वसूलने के लिए लगाया है। वकील दीपक शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला पार्टी में शराब के नशे में थी और सभी से गले मिल रही थी।
ऐसे में कोर्ट ने आशीष कपूर को एक लाख की जमानत राशि जमा करवाने को कहा। सीसीटीवी फुटेज, सभी दस्तावेजों और तथ्यों के अलावा अन्य पहलुओं की जांच करने पर आशीष कपूर के अतीत को एकदम साफ-सुथरा पाया गया और इस आधार पर न्यायाधीश भूपिंदर सिंह ने एक्टर को जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि एक्टर को आगे की जांच के लिए मौजूद रहने की जरूरत नहीं है हालांकि यह शर्त रखी कि आशीष कपूर को अपना मोबाइल फोन हमेशा चालू रखना होगा और उनकी लोकेशन भी ऑन रखनी होगी।