नई दिल्ली (नेहा): हिंदी सिनेमा की उम्दा अदाकारा रेखा भले ही अब बड़े पर्दे पर कम दिखती हैं, लेकिन जब भी किसी इवेंट या फिर पार्टी में शामिल होती हैं, अपनी प्रेजेंस और फैशन से महफिल में चार-चांद लगा देती हैं। हाल ही में, एक बार फिर रेखा ने अपने चार्म से पार्टी की रौनक बढ़ा दी है। दरअसल, रेखा हाल ही में अभिनेत्री शबाना आजमी के जन्मदिन पार्टी में शामिल हुईं।
18 सितंबर को शबाना 75 साल की हो गईं। इस खास मौके पर उनके लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया, जहां बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। शबाना की बर्थडे पार्टी में रेखा के अलावा फराह खान, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और उर्मिला मातोंडकर जैसे सितारों ने शिरकत की। इस पार्टी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे अभिनेता संजय कपूर ने शेयर किया है।