नई दिल्ली (नेहा): बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर फोर मुकाबले में भारतीय ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की शुरुआत धीमी रही थी और उन्होंने शुरुआती 9 गेंदों पर 9 रन ही बनाए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने गेयर बदला और अपने असली अंदाज में वापस आ गए। इस टीम के खिलाफ अपनी पारी के दौरान उन्होंने जैसे ही पहला छक्का लगाया उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
अभिषेक शर्मा ने जैसे ही एक छक्का लगाया वो टी20 एशिया कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले टी20 एशिया कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर रोहित शर्मा थे जिन्होंने 9 मैचों में 12 छक्के लगाए थे, लेकिन अब अभिषेक उनके आगे निकल गए।