नई दिल्ली (नेहा): Google आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहा है। दुनिया के सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक गूगल ने इस खास मौके पर अनोखा Doodle जारी किया है, जिसमें पुरानी झलक देखी जा सकती है। 1998 में एक सर्च इंजन के तौर पर शुरू हुई कंपनी ने पिछले 27 साल में कई कंपनियों को धूल चटा चुकी है। आइए, नजर डालते हैं गूगल के 27 साल के सफर पर और जानते हैं ये कंपनी इन 27 सालों में अर्श पर कैसे पहुंची है?
गूगल हर मौके को यादगार बनाने के लिए Doodle बनाता है। गूगल का यह डूडल सर्च इंजन के होम पेज पर देखा जा सकता है। 27 साल पूरा होने पर कंपनी द्वारा बनाया गया यह डूडल खास थीम पर बेस्ड है। इसमें 1998 में लॉन्च हुए गूगल सर्च की झलक देखी जा सकती है। डूडल में गूगल का पुराना लोगो देखने को मिलेगा, जिसमें अल्फाबेट्स अलग-अलग रंगों- ब्लू, रेड, यैलो और ग्रीन में दिखेंगे।