नई दिल्ली (नेहा): उदयातिथि के आधार पर 2 अक्टूबर गुरुवार को विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की मूर्तियों और घरों में स्थापति कलश का विसर्जन विजयादशमी पर होगा। दुर्गा विसर्जन के लिए आश्विन शुक्ल दशमी तिथि का प्रारंभ 1 अक्टूबर को शाम 07:01 से है, जबकि समापन 2 अक्टूबर को शाम 07:10 पर होगा।
दुर्गा विसर्जन का मुहूर्त सुबह 06:15 से 08:37 है। इस समय में आपको 2 घंटे 22 मिनट का शुभ मुहूर्त प्राप्त होगा। दुर्गा विसर्जन दशमी तिथि को श्रवण नक्षत्र में करना उत्तम होता है। ऐसे में विजयादशमी पर श्रवण नक्षत्र सुबह 09:13 AM बजे लेकर 3 अक्टूबर को सुबह 09:34 AM बजे तक है। इस आधार पर आप दुर्गा विसर्जन सुबह 09:13 AM से कर सकते हैं। इस बार दुर्गा विसर्जन रवि योग और सुकर्मा योग में होगा।