नई दिल्ली (नेहा): आज पापांकुशा एकादशी और शुक्रवार व्रत है। पापांकुशा एकादशी के दिन भगवान पद्मनाभ की पूजा करते हैं। उस समय पापांकुशा एकादशी की व्रत कथा सुनते हैं, पंचामृत और तुलसी के पत्ते का भोग लगाते हैं।इस व्रत को करने से पाप और कष्ट मिटते हैं।विष्णु कृपा से मोक्ष और स्वर्ग की प्राप्ति होती।
पापांकुशा एकादशी व्रत की पूजा सुबह 06:15 बजे से सुबह 10:41 बजे के बीच कर सकते हैं। इसका पारण कल सुबह सूर्योदय के बाद होगा। आज एकादशी पर शुक्रवार के लक्ष्मी पूजा सुंदर संयोग बना है। आज प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा करें या फिर एकादशी पूजा के समय भगवान विष्णु के साथ लक्ष्मी पूजा कर लें। आप पर लक्ष्मी और नारायण दोनों की कृपा होगी। इससे धन और वैभव तो बढ़ेगा ही, आपका दांपत्य जीवन भी खुशहाल होगा। वाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी।