नई दिल्ली (नेहा): सूर्य देव की पूजा करें: रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है, इसलिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सूर्य देव की पूजा करें और उन्हें जल अर्पित करें।
सूर्य मंत्रों का जाप करें: अर्घ्य देते समय “ॐ सूर्याय नमः” जैसे मंत्रों का जाप करें।
लाल चंदन का तिलक लगाएं: घर से निकलने से पहले लाल चंदन का तिलक लगाने से कार्य सिद्ध होते हैं।
लाल वस्त्र पहनें: रविवार को लाल वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।
गरीबों को दान करें: गरीबों और जरूरतमंदों को गुड़, दूध, चावल या कपड़े दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
घर के बाहर दीपक जलाएं: रविवार शाम को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से धन संबंधी समस्याएँ दूर होती हैं और लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें: इससे मानसिक शांति मिलती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।