मुंबई (नेहा): महाराष्ट्र के ठाणे में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बुझाने पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा चुका है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह घटना ठाणे स्थित एक केमिकल गोदाम की है।
रविवार की रात लगभग 9:45 बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग बुझाते हुए अग्निशमन अधिकारी नाले में गिर गए, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं हैं। हालांकि, इस घटना में किसी भी जानमाल की हानि की सूचना नहीं मिली है।