नई दिल्ली (नेहा): नमक ना खाएं- मंगलवार के दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको हर काम में बाधा का सामना करना पड़ता है। सेहत पर भी काफी बुरा असर पड़ता है।
इस दिशा में यात्रा करना वर्जित- पश्चिम और उत्तर दिशा में यात्रा करना वर्जित माना जाता है। अगर किसी कारणवश इन दिशाओं में यात्रा करनी भी है तो घर से गुड़ खाकर निकलें।
ना खाएं ये चीजें- मांस, मछली अंडा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे अच्छा खासा जीवन बर्बाद हो सकता है।
कर्ज देने से बचें- किसी को भी कर्ज नहीं देना चाहिए। इस दिन कर्ज देने से वापस मिलने की संभावना काफी कम हो जाती है। इस दिन किसी से लिए हुए पैसे वापस कर सकते हैं।
क्रोध से बचें- क्रोध से बचना चाहिए। साथ ही किसी से भी लड़ाई-झगड़ा या अपशब्द नहीं बोलने चाहिए।
ना खरीदें लोहे का सामान- लोहे का समान खरीदना भी अशुभ माना जाता है। स्टील के बर्तन और धारवाली चीजें जैसे की नेल कटर, चाकू और कैंची नहीं खरीदनी चाहिए। नया वाहन खरीदना भी अशुभ माना जाता है।