नई दिल्ली (नेहा)- हर साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस पर कुबेर महाराज की पूजा का भी विधान है। इस दिन लोग सोना-चांदी जैसी मूल्यवान धातुओं और नए बर्तनों की खरीदारी करते हैं। भारत में दिवाली से पहले सोने की कीमतें ₹1,30,000 के स्तर को पार कर गई हैं। ऐसे में आम आदमी के हाथ से गोल्ड बाहर होता जा रहा है। चूंकि, धनतेरस के दिन लोग सोने की खरीदारी करते हैं और इसे शुभ मानते हैं। ऐसे में गोल्ड प्राइस की ऊंची कीमतें इस बार धनतेरस पर सोने की शॉपिंग को थोड़ा फीकी कर सकती है। हालांकि, आप ₹99,580 व ₹74,571 में भी 10 ग्राम सोना खरीद सकते हैं।
सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे पारंपरिक 22 और 24 कैरेट के जेवरात ज्यादातर खरीदारों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। वहीं 22 और 24 कैरेट के सोने की कीमते क्रमश: ₹1,33,770 व ₹1,21,700 प्रति 10 ग्राम है। वहीं आज धनतेरस पर अगर आप चाहें तो 18 और 14 कैरेट का सोना खरीद सकते हैं। क्योंकि सोना तो सोना होता है और 18 और 14 कैरेट के सोने की कीमतें क्रमश: ₹99,580 व ₹74,571 प्रति 10 ग्राम है।
दरअसल, सोना शुद्धता के लिहाज से 5 अलग-अलग कैरेट में आता है। इनमें 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जिसके दस ग्राम की कीमत ₹1,33,770 है। जबकि 24 कैरेट सोना से थोड़ा कम शुद्ध माना जाता सोना 22 कैरेट है, जिसकी कीमत ₹1,21,700 प्रति 10 ग्राम है।