नई दिल्ली (पायल): एक नई फिल्म को हाल ही में ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया है। क्राइम थ्रिलर मूवी का जॉनर है और क्रिटिक्स ने भी इसकी सराहना की है। ऑडियंस भी इस फिल्म की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रही है। 2 घंटे 7 मिनट की इस फिल्म की स्टोरी को देखकर आपको दिमाग हिल जाएगा और अंत तक आप ये पता नहीं लगा पाएंगे कि आखिर कातिल को सजा कैसे मिलेगी।
इतना ही नहीं आईएमडीबी की तरफ से इसे पॉजिटिव रेटिंग मिली है, जिसके चलते अब ये ओटीटी मूवी मस्ट वॉच बन गई है। आइए जानते हैं कि यहां किस फिल्म के बारे में चर्चा की जा रही है।
जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे 17 अक्टूबर को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। गौर किया जाए फिल्म की कहानी की तरफ तो इसमें 19 लड़कियों के कत्ल की स्टोरी दर्शायी गई है, जो सच्ची घटना से प्रेरित बताई जा रही है। इस हत्यारे को पकड़ने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है, लेकिन वह अपराधी खुलेआम शहरों में घूम रहा है और एक-एक करके नई-नई लड़कियों को मौत के घाट उतार रहा है।