नई दिल्ली (नेहा): अपने खान-पान को लेकर चीन अकसर चर्चा में रहता है। हाल ही में चीन से कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसे सुनकर आपका भी मन काफी विचलित हो सकता है। दरअसल में चीन में एक साथ अलग अलग जगहों पर लोगों के खानों में इंसानी व नकली दांत मिलने के मामले सामने आए हैं। इससे देश भर में फूड सेफ्टी को लेकर चिंताएं खड़ी हो गई है।
मामला चीन के जिलिन प्रांत का बताया जा रहा है। साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट के एक खबर के अनुसार 13 अक्टुबर को एक महिला एक स्टॉल में पहुंची, महिला ने बताया कि उसने अपने बच्चे को लिए सॉसेस खरीदा, हालांकि सॉसेस में उसे तीन इंसानी दांत भी मिले। जिसे देखने के बाद वो दंग रह गई। शुरुआत में तो वेंडर ने ये मानने से इनकार कर दिया कि सॉसेसमें दांत थे। लेकिन बाद में लोकल मार्केट सुपरवीजन अधिकारियों के दखल के बाद माफी भी मांगी।
मामला यहीं नहीं रुका उसके अगले ही दिन एक और मामला गुआंगडोंग प्रांत के डोंगगुआन शहर से सामने आया। जहां एक महिला ने बताया कि उसके पिता को जब संजिन सूप डंपलिंग्स रेस्टोरेंट में परोसे गए डिम सम के अंदर दो दांत मिले थे। महिला ने पुष्टि किया कि ये दांच उनके पिता के नहीं थे। अपनी सफाई में रेस्टोरेंट सेफ ने कहा कि सभी डंपलिंग्स कंपनी हेडक्वार्टर से सीधे सप्लाई किए जाते हैं। इसलिए उन्हे ये बिल्कुल भी नहीं पता कि दांत आखिर डंपलिंग्स में कैसे पहुंचा। स्थआनीय प्रसाशन ने इसकी जांच शुरु कर दी है।
अगले ही दिन 14 अक्टूबर को शंघाई में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक ग्राहक को केक के अंदर एक नकली दांत मिला। यह केक उसने सेम्ब क्लब के लोकल ब्रांच से खरीदा था। और ये ब्रांच अपने फूड के गुणवत्ता व स्टैंडर्ड के लिए जाना जाता है।