नई दिल्ली (नेहा)- भारतीय संस्कृति में सप्ताह के हर दिन का एक विशेष महत्व होता है, और गुरुवार का दिन खासतौर पर बृहस्पति देव और भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इसे गुरुवार या बृहस्पतिवार भी कहा जाता है। यह दिन धन, ज्ञान, भाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
शास्त्रों और ज्योतिष के अनुसार यदि गुरुवार के कुछ विशेष उपाय श्रद्धा और विश्वास के साथ किए जाएं, तो व्यक्ति के जीवन में खुशहाली, आर्थिक उन्नति और सौभाग्य का आगमन होता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे सरल और प्रभावशाली गुरुवार के उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप जीवन में सुख, शांति और धन की प्राप्ति कर सकते हैं।
1. पीले वस्त्र पहनें और पीली चीज़ों का दान करें
गुरुवार का रंग पीला होता है, जो गुरु बृहस्पति का प्रतीक है। इस दिन पीले वस्त्र पहनना और पीली वस्तुओं जैसे चने की दाल, हल्दी, पीले फल आदि का दान करना शुभ माना जाता है। यह धन के मार्ग खोलता है और बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है।
2. बृहस्पति देव का व्रत रखें
गुरुवार को व्रत रखना अत्यंत फलदायी माना गया है। इस दिन व्रत करने वाले को नमक नहीं खाना चाहिए और सिर्फ पीले भोजन जैसे खिचड़ी, केले आदि का सेवन ही करना चाहिए। व्रत के साथ भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा करें और व्रत कथा का पाठ करें।
3. पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं
गुरुवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु का ध्यान करें। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और दुर्भाग्य दूर होता है।
4. गुरु मंत्र का जप करें
“ॐ बृं बृहस्पतये नमः” इस मंत्र का 108 बार जाप करने से गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। यदि कुंडली में गुरु ग्रह अशुभ हो, तो यह उपाय बहुत लाभकारी होता है और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
5. गुरुजन और ब्राह्मणों का सम्मान करें
गुरुवार को गुरु, आचार्य, ब्राह्मणों या शिक्षकों का सम्मान करना और उन्हें दान देना आपके भाग्य को प्रबल बनाता है। यदि किसी योग्य ब्राह्मण को भोजन कराएं या दक्षिणा दें, तो बृहस्पति देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
6. केले के पेड़ की पूजा करें
इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए केले के पेड़ की पूजा करना अति शुभ माना गया है। जल चढ़ाएं, हल्दी का तिलक करें और पीले फूल अर्पित करें। साथ ही “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।
7. बाहर जानें पर रखें पीला रूमाल या हल्दी की गांठ
गुरुवार को अपने पर्स या तिजोरी में हल्दी की दो गांठ या पीला रूमाल रखें। यह उपाय लक्ष्मीजी को आकर्षित करता है और धन वृद्धि में सहायक होता है।


