नई दिल्ली (नेहा): RBI ने 5 नवंबर को बैंकों के लिए नवंबर की छुट्टियों की घोषणा की है। आज गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा है निम्नलिखित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे। मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू और श्रीनगर, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश। अगर देखा जाए तो आज के दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
इस दिन गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा। गुरु नानक गुरुपरब या गुरु नानक प्रकाश उत्सव सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह सिख समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है, जिसमें श्रद्धालु गुरुद्वारों में कीर्तन, लंगर और प्रभात फेरियों के माध्यम से गुरु नानक देव जी के उपदेशों को याद करते हैं।

