नई दिल्ली (नेहा): शेयर बाजार ने शुक्रवार को लाल निशान में कामकाज की शुरुआत की। आज ही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट भी आने वाला है। राज्य की 243 सीटों के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है।
निवेशकों की नजर चुनावी रुझानों पर टिकी हुई हैं। शुक्रवार को BSE बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 418 अंकों की भारी गिरावट के साथ 84,060.14 पर खुला। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 111 अंक लुढ़ककर 25,767.90 पर कामकाज की शुरुआत की।


