नई दिल्ली (नेहा): OnePlus 15 लॉन्च हो गया है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को कई दमदार फीचर्स के साथ लाया गया है। चीन में लॉन्च होने के बाद इसे भारत समेत अन्य मार्केट के लिए भी पेश कर दिया गया है। कंपनी हर साल की तरह इस बार अपनी फ्लैगशिप सीरीज में कोई S मॉडल लेकर नहीं आ है। फोन में पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज जैसे और भी कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। फोन विभिन्न कलर ऑप्शन में आया है। इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें।
इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 में 6.78 इंच का AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 165Hz है। हैंडसेट में 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलता है। इसके अलावा, फोन 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आया है। फ्लैगशिप फोन में Adreno 840 GPU मिल रहा है। मल्टी टास्किंग और स्मूथ एक्सपीरियंस के लिए फोन काफी अच्छा होगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का Sony IMX906 मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 32MP के फ्रंट कैमरे से लैस है। OnePlus 15 में कंपनी ने 7300mAh की बड़ी बैटरी दी है। इतने बड़े बैटरी पैक के साथ आने वाला यह पहला ग्लोबल फ्लैगशिप फोन है। यह 120W वायर्ड सुपर-फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फोन की मोटाई सिर्फ 8.1mm और वजन 211 ग्राम है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर रन करता है। वॉटर और डस्ट के लिए फोन IP66, IP68, IP69 और IP69 रेटिंग से लैस है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑक्सीजनओएस 16 पर चलने वाला यह कंपनी का पहला फोन है। नए एनिमेशन और लॉक-स्क्रीन कस्टमाइजेशन के अलावा यह अपडेट प्लस माइंड के साथ गूगल जेमिनी कनेक्टिविटी भी लाया है। इसमें बाकी फोन की तरह अलर्ट स्लाइड बटन नहीं दिया गया है।


