नई दिल्ली (नेहा): भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का पहला सेशन जारी है। भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। टीम अब भी 27 रन से पीछे है। भारत से रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। कप्तान शुभमन गिल रिटायर हर्ट हो गए हैं।
वॉशिंगटन सुंदर और केएल राहुल के बाद ऋषभ पंत भी आउट हो गए हैं। राहुल 39 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले, वॉशिंगटन सुंदर 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इससे पहले, शुक्रवार को साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, लेकिन टीम 159 रन बनाकर ही सिमट गई। भारत से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए।


