नई दिल्ली (नेहा): पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान, पंजाब व हरियाणा में तापमान में भारी गिरावट आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगाह किया है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। वहीं तमिलनाडु से लेकर केरल तक में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं राजस्थान में अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में तापमान तेजी से गिरेगा। इससे कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।
असम और मेघालय में मध्यम कोहरा छाया रहेगा। वहीं पूर्वोत्तर भारत, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी मध्य प्रदेश में छिटपुट कोहरा रहने की संभावना है। आईएमडी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए गंभीर शीत लहर की चेतावनी जारी की है। अचानक शुरू होने जा रही शीलतहर ठंड को तेजी से बढ़ा देगी। रात के तापमान में मौसम में सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।
राजस्थान के 16 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा चुका है। वहीं सीकर में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। आईएमडी ने ठंड से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी खतरों और संभावित कृषि प्रभावों के प्रति जन जागरूकता और तैयारी सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में पीले और नारंगी अलर्ट जारी किए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कर्नाटक के दक्षिणी तट पर छिटपुट हल्की बारिश दर्ज की गई।


