नई दिल्ली (नेहा): सोना और चांदी के दाम गुरुवार (20 नवंबर) को वैश्विक बाजारों की सतर्क चाल के बीच दबे रहे। हालांकि भारत में शादी के पीक सीजन की वजह से घरेलू मांग अभी भी मजबूती दिखा रही है।
भारत में 24 कैरेट सोना ₹12,469 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹11,430 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। चांदी ₹165 प्रति ग्राम यानी ₹1.65 लाख प्रति किलो पर ट्रेड हो रही है। MCX पर भी दोपहर 2.20 बजे तक गोल्ड और सिल्वर 0.50% से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।


